Connect with us
Uttarakhand news: kotdwar guldar attack Pauri Garhwal news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रही मां को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रही मां को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

1 min read

Kotdwar guldar attack: बच्चे को स्कूल छोडकर घर आ रही महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला,परिजनों मे मचा कोहराम

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरो के आतंक से हर कोई परिचित है। आए दिन गुलदार, तेंदुआ बाघ आदि के हमले की खबर सुनने को मिलती ही है। ऐसी ही एक खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी छोटी से सामने आ रही है जहां गुलदार द्वारा किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई। बता दें कि आज सुबह महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के पश्चात घर वापस लौट ही रही थी कि इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे घसीटता हुआ झाडियों के भीतर ले गया।(Kotdwar Guldar Attack)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को मुंह में दबोच कर ले गया खूंखार बाघ
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार क्षेत्र प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी निवासी रीना देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी मनोज चौधरी आज सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा गई थी। बता दें कि जब वह वापस लौट रही थी तो गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।बताते चले कि गांव से दुगड्डा स्कूल की ओर आ रहे बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देखा तो तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणो को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने महिला के शव को झाड़ी से बाहर निकाला। महिला की मौत की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही ग्रामीणों में रोष का माहौल है उन्होंने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है, बीते वर्ष इसी गांव के एक बच्चे को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top