Uttarakhand Martyr रानीखेत
Martyr Manish Bisht almora : उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद
1 min read
Martyr Manish Bisht almora : 18 कुमाऊं रेजीमेंट के 23 वर्षीय मनीष बिष्ट जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर..
Martyr Manish Bisht almora: जम्मू-कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर माँ भारती की सेवा मे अपना फर्ज निभाते हुए अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के मनीष बिष्ट शहीद हो गए हैं। शहादत को प्राप्त हुए मनीष बिष्ट 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सिपाही को गोली लगी जिस कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए हैं हालांकि आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Martyr Suresh Joshi: वायुसेना में तैनात उत्तराखंड के लाल सुरेश जोशी हुए शहीद
Martyr Manish Bisht kumaon regiment अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के( रानीखेत ) द्वाराहाट क्षेत्र के कफड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय मनीष बिष्ट इन दिनों जम्मू कश्मीर के मेंढर के पुंछ जिले मे तैनात थे। जो बीते शनिवार को बालाकोटे सेक्टर के बेहरोट चौकी पर तैनात थे तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें गोली लग गई जिसके चलते वह शहादत को प्राप्त हो गए। शनिवार को ही उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई थी हालांकि पूरे प्रकरण की जांच में जम्मू कश्मीर पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ महीने पहले ही स्वर्गीय पूरन सिंह बिष्ट के बेटे मनीष बेहरुटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे जो 18 कुमाऊं रेजिमेंट का अभिन्न हिस्सा थे। शहीद मनीष के बड़े भाई दीपक बिष्ट ने बताया कि मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे और वह बेहद खुश थे। उन्होंने बताया कि मनीष कोरोनाकाल के दौरान कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही उनकी मां हेमा देवी बेसुध पड़ी हुई है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Martyr Ajay negi उत्तराखंड: ड्यूटी जाते वक्त शहीद हुआ सेना का जवान, दौड़ी शोक की लहर
