Connect with us
Uttarakhand news : Kumaon University student Purnima Karki of nainital selected in IIT Gandhinagar. Purnima Karki nainital

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कार्की आईआईटी गांधीनगर में चयनित

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कार्की आईआईटी गांधीनगर में चयनित

1 min read

Purnima Karki nainital : कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में भूगर्भ विभाग की छात्रा है पूर्णिमा कार्की, पीएचडी के लिए हुआ चयन…

उत्तराखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सरकारी गैर सरकारी क्षेत्र के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां की बेटियां अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। आज हम आपको राज्य में एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने कॉलेज तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले की डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय भूगर्भ विभाग की छात्रा पूर्णिमा कार्की की ।जिसका चयन पी एच डी के लिए आई आई टी गांधीनगर गुजरात में हुआ है।
(Purnima Karki nainital)

यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: चम्पावत के नमन ने दूसरी बार उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा, आप भी दें बधाई

बता दे कि पूर्णिमा ने बी एस सी तथा एम एससी डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग से पूर्ण की है। इसके पश्चात पूर्णिमा ने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की।बताते चले कि पूर्णिमा नैनीताल की मालडन कॉटेज निवासी है।उनके पिता भीम सिंह कार्की जल संस्थान में कार्यरत है। पूर्णिमा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। आईआईटी में पूर्णिमा का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Purnima Karki nainital)

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top