Connect with us
laksar railway station stoppages haridwar

Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार के लक्सर में पूर्व की तरह ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर उठी मांग रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन……

उत्तराखण्ड हरिद्वार

हरिद्वार के लक्सर में पूर्व की तरह ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर उठी मांग रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन……

1 min read

laksar railway station stoppages: व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के जरिए रेल मंत्री को ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए भेजा ज्ञापन…….

laksar railway station stoppages : हरिद्वार जिले के व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के जरिए रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में उन्होंने ट्रेनों के स्टॉपेज को फिर से पहले की तरह बहाल करने की मांग की है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक टैक्सी चालक मचा रहे हैं लूट, चल रहा मनमाना किराया…

Haridwar Laksar Railway station: बता दें हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पहले की तरह ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने की मांग को लेकर तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बीते सोमवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के जरिए रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में उन्होंने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को पुन स्थापित करने की बात कही है। दरअसल पहले लक्सर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सारी सुपरफास्ट मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक दो को छोड़कर बाकी सभी लक्सर स्टॉपेज पर रुकती थी लेकिन पिछले 5-6 सालों में इनमें से कुछ का यहां स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है जिसके चलते कुछ को बहादुर बाईपास से होकर गुजारा जा रहा है। इससे लक्सर क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को परेशानियां हो रही है इसलिए उन्होंने ट्रेनों के लिए स्टॉपेज की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दुपहिया वाहन और चौपहिया वाहनों के लिए आए अहम निर्देश, जानें क्या रहेगा नया रूल….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top