Connect with us
Uttarakhand bhu kanoon land law
सांकेतिक फोटो bhu kanoon cabinet meeting

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand bhu kanoon: उत्तराखण्ड भू कानून पर कैबिनेट की मुहर, बजट सत्र में आएगा विधेयक

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand bhu kanoon: उत्तराखण्ड भू कानून पर कैबिनेट की मुहर, बजट सत्र में आएगा विधेयक

1 min read

bhu kanoon cabinet meeting: बजट सत्र के बीच हुई कैबिनेट बैठक में सख्त भू कानून के मुद्दे पर लगी मुहर….

bhu kanoon cabinet meeting : उत्तराखंड मे इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है जिसका आज दूसरा दिन है। इसी बीच समस्त प्रदेश वासियों के लिए राजधानी देहरादून मे आयोजित कैबिनेट बैठक से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि लंबे समय से उत्तराखंड में उठ रहे सख्त भू कानून की मांग पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। जिसके चलते अब इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage news: शादी का कार्ड बटोर रहा सुर्खियां, छपवाया गया भू कानून का मुद्दा

uttarakhand bhu kanoon land law budget session बता दें आज बुधवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही भू कानून की मांग व लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। जो बेहद ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। दरअसल यह महत्वपूर्ण फैसला राज्य के संसाधनों , सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा इसके साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से जनता के हितों के प्रति अपने विश्वास को बनाए रखेगी जो उन्होंने इस फैसले पर हामी भर कर साबित कर दिया है। आपको बता दें की इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी बोले जल्द लागू होगा सख्त भू कानून इन लोगों पर भी कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top