Connect with us
Uttarakhand news: leopard tendua attack in ranikhet Almora district on bike rider

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में तेंदुए का आतंक बाइक सवार युवक पर जिंदा खाने को झपट पड़ा

उत्तराखण्ड रानीखेत

उत्तराखंड: पहाड़ में तेंदुए का आतंक बाइक सवार युवक पर जिंदा खाने को झपट पड़ा

1 min read

Ranikhet Tendua attack: बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल ,ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भारी आक्रोश

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है । पर्वतीय क्षेत्रों में किसी ना किसी कोने से आए दिन जंगली जानवरों के हमले की खबर सुनने को मिलती है। ऐसे ही जंगली जानवर के हमले की खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रहीं है। जहां एक तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। । ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भारी आक्रोश है, उनका कहना है कि इसी राह से स्कूली बच्चे भी आते जाते हैं तेंदुए से उनकी जान को भी खतरा है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। (Ranikhet Tendua attack)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ से दो लड़कियां हो गई लापता परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अल्मोड़ा जिले के अम्याड़ी गांव निवासी राजा आर्य अपने दोस्त के साथ बाइक से रानीखेत की ओर जा रहा था। बता दें कि राजा बाइक में पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही राजा और उसका दोस्त झलोड़ी पुल के पास पहुंचे तो पहलें से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने राजा पर हमला कर राजा के पांव पर गहरे निशान गड़ा दिए और वहाँ से भाग गया। घायल युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। बताते चलें कि तेंदुए ने कुछ दिन पूर्व ही सिंगोली गांव में एक पूर्व सैनिक पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top