UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: PMGSY की 184 ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र से मिले 1700 करोड़
1 min read
Uttarakhand rural roads PMGSY: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी बड़ी राहत, 184 ग्रामीण सड़कों के लिए मिली 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी..
Centre approves Rs 1,700 crore for 184 rural roads under PMGSY uttarakhand latest news live today: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण विकास को गति देने समेत प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त अवसंरचना के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। जिस पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए 184 ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया रिकवरी आदेश
आपको जानकारी देते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री के बीच प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही की आपदा में प्रदेश की 946 सड़के और 15 पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए है जिनके पुनर्निर्माण के लिए लगभग 650 करोड रुपए की आवश्यकता है।
184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड रुपए की मंजूरी ( Uttarakhand breaking news today)
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड रुपए की मंजूरी दी है। बताते चले इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य के लिए इतनी बड़ी चुनौती से उभर पाना चुनौतीपूर्ण होगा, ऐसे में केंद्र सरकार से विशेष सहयोग अपेक्षित है ताकि क्षतिग्रस्त अवसंरचना का त्वरित पुनर्निर्माण किया जा सके। उन्होंने आपदा प्रभावित करीब 5900 आवासों की मरम्मत के लिए भी सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने फसलों की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने के लिए अलग बजट व्यवस्था करने कहीं बात ( Uttarakhand news today)
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 90% किसान लघु एवं सीमांत हैं जिनकी फसले जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आरकेवीवाई DPR के तहत घेराबंदी कार्यों को शामिल किए जाने पर केंद्र का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने फसलों की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने के लिए अलग बजट व्यवस्था की आवश्यकता पर बल देते हुए आगामी 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 200 करोड रुपए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ,जिस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र अग्रिम राशि आवंटित करने का उन्हें आश्वासन दिया है। इसके अलावा नमामि गंगे क्लीन अभियान के लिए वर्ष 2025 26 हेतु स्वीकृत 98 करोड रुपए जल्द जारी करने की मांग की है, जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव समेत अन्य प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही है।
