UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड अब घर बैठे करें आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन डाक विभाग ने लांच किया नया एप
1 min read
Aadhar card registration: अब घर बैठे आधार कार्ड के लिए करें रजिस्ट्रेशन, डाक विभाग ने लांच किया नया एप
Uttarakhand News Live: now uttarakhand Aadhar card registration at home post office launched a new app. Uttarakhand breaking news today: आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने वालों के लिए डाक विभाग की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि, डाक विभाग के नैनीताल परिमंडल के अंतर्गत नैनीताल हेड ऑफिस के कर्मचारियों ने आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने व पंजीकरण के लिए एप तैयार किया है। इसके लिए अब घर बैठे लोग postoffice -aadhar.web.app स्लॉट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह एप प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :Bageshwar accident news today: बागेश्वर कपकोट खाई में गिरी गाड़ी भोजन माता समेत 2 की मौत
बता दें नैनीताल जिले में वरिष्ठ डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि आधार कार्ड से संबंधित एक ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्ट मास्टर आइके दास और शशि शेखर ने ये एप तैयार किया है। जिले में 26 आधार सहायता केंद्र संचालित हैं, जिन्हें पिछले साल डाक विभाग की ओर से 75, 000 आधार कार्ड बनाकर 50 लाख का राजस्व अर्जित हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बारिश का आरेंज अलर्ट मैदान में गर्मी से मिल सकती है निजात
घर बैठे अपडेट होगा आधार ( Uttarakhand adhar card news today) nainital news today)
इस वर्ष अब तक 16 लाख आधार कार्ड बनाए गए हैं। इस साल ढाई करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधार सहायता केंद्रो में लोगों की कतार लगने में होने वाली परेशानी को देखते हुए ऐप को तैयार किया गया है। एप का नाम अग्रिम आधार आरक्षण पोस्ट ऑफिस दिया गया है। इस एप की खासियत यह है कि यदि किसी व्यक्ति का आधार बनाना या अपडेट करने में स्टॉल निरस्त हो जाता है तो उसे एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी और घर बैठे लोग आधार अपडेट करने तथा बनाने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
