UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मिलेगा तोहफा
1 min read
Uttarakhand news live :उत्तराखंड सरकार का खिलाड़ियों को तोहफा: खातों में भेजी गई करोड़ों की प्रोत्साहन राशि
Uttarakhand news live: players will get incentive money, will get gifts breaking update today : इस वक्त देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अहम कदम उठाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करोड़ों रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर की है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड के कार्तिक पालीवाल ने बागेश्वर धाम सरकार को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से किया सम्मानित
–खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात | Big Boost for Athletes
मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी गई।
किन खिलाड़ियों को मिला लाभ
इस योजना का लाभ उन खिलाड़ियों को मिला है, जिन्होंने 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। इसके साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों और कोचों को भी इस प्रोत्साहन राशि में शामिल किया गया है।
सरकार का बड़ा संदेश Government’s Commitment for sports person’s
रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें खेल के साथ-साथ करियर में भी स्थिरता मिल सके।
इस पहल से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
