Connect with us
Dehradun train incident accident news today
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की पूजा नेगी की ट्रेन की चपेट में आने से गई जिंदगी, बीते वर्ष ही हुई थी शादी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड की पूजा नेगी की ट्रेन की चपेट में आने से गई जिंदगी, बीते वर्ष ही हुई थी शादी

1 min read

Dehradun News Today : शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बीते वर्ष हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम….

Dehradun News Today: ट्रेन एक ओर जहाँ लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हुई है वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाओं का कारण भी बनी है ऐसे ही एक दुर्घटना की खबर राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ पर डोईवाला और कांसरों के बीच गेट नम्बर 27 सी के पास एक महिला अचानक से दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्रेन की चपेट मे आ गई जिसके चलते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गधेरे में क्षत विक्षत हालत में मिला महिला का शव, 15 दिनों से थी लापता

doiwala Dehradun news live
बता दें कि देहरादून के शिव विहार चांदमारी डोईवाला निवासी 23 वर्षीय पूजा नेगी पत्नी वीरेंद्र सिंह नेगी बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून के कांसरो- डोईवाला के बीच गेट संख्या 27 सी के पास रेलवे ट्रैक पर, दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन डोईवाला की ओर से पुलिस को दी गई की अज्ञात महिला ट्रेन के चपेट में आ गई है जिसके चलते उसका फोन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके बाद महिला को जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने डोईवाला अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल महिला के फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में सिम लगाया गया जिसके पश्चात परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक महिला के ससुर मंगल सिंह नेगी और सास कुंवारी देवी ने शिनाख्त करते हुए बताया कि पूजा का विवाह बीते साल 27 नवंबर को हुआ था और अभी शादी को सिर्फ 7 माह ही हुए थे। मृतका के मायके पक्ष को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- Khatima News Today: खटीमा में मां के हाथ से छूटा 2 वर्ष का बच्चा पानी में डूबने से गई जिंदगी…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top