Connect with us
Uttarakhand news live: Uttarakhand Valley of Flowers opening date chamoli booking route will open June 1 2026 uttarakhand breaking news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Valley of Flowers opening date)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी Valley of Flowers

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी Valley of Flowers

1 min read

Valley of Flowers opening dateUttarakhand news today uttarakhand breaking news Chamoli flower velley off flowers uttarakhand Valley of Flowers Opening Date 2026 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी, प्रकृति प्रेमियों के स्वागत को तैयार विश्व धरोहर का अनमोल खजाना

Uttarakhand news live: Uttarakhand Valley of Flowers opening date chamoli booking route will open June 1 2026 uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के स्वागत के लिए तैयार है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह अद्भुत स्थल 1 जून से आम पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क प्रशासन ने घाटी तक पहुंचने वाले पैदल मार्गों की मरम्मत पूरी कर ली है और आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने घाटी का निरीक्षण करने के बाद बताया कि प्रवेश द्वार को निर्धारित समयानुसार 1 जून को खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुए कई पैदल रास्तों को फिर से दुरुस्त किया गया है, जिससे पर्यटकों को सुरक्षित आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया

ट्रैक मार्गों की मरम्मत पूरी, अस्थायी पुल भी तैयार (uttarakhand news live Valley of Flowers Trek)

पार्क प्रशासन के अनुसार सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर पैदल मार्ग प्रभावित हुए थे। पार्क कर्मचारियों ने लगातार निगरानी और मरम्मत कार्य करते हुए सभी प्रमुख रास्तों को सुचारु बना दिया है। बामण धोड़ और स्यूचंद नाले पर अस्थायी पुल भी तैयार कर दिए गए हैं, जिससे ट्रैकिंग मार्ग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है। इस वर्ष आने वाले पर्यटक घोसा नाला और लेगी नाला क्षेत्र में मौजूद हिमखंडों का भी नजदीक से दीदार कर सकेंगे, जो यात्रा को और अधिक रोमांचक बनाएंगे।

जून से अक्टूबर तक रहेगा खुला (Valley of Flowers Tour Package UNESCO World Heritage Site)

फूलों की घाटी हर वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। हालांकि घाटी का सबसे मनमोहक स्वरूप जून के मध्य से अगस्त के बीच देखने को मिलता है, जब यहां सैकड़ों प्रजातियों के हिमालयी पुष्प अपनी पूरी रंगत में खिलते हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिवर्ष 300 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ फूल खिलते हैं। इन दिनों भी घाटी में कई हिमालयी पुष्पों ने रंग बिखेरना शुरू कर दिया है, जिससे आने वाले सप्ताहों में यहां की सुंदरता और निखरने की उम्मीद है।

जैव विविधता का अनूठा संसार (Valley of Flowers Entry Fee Himalayan Biodiversity)

करीब 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा माना जाता है। यहां रंग-बिरंगी दुर्लभ तितलियां, औषधीय जड़ी-बूटियां, बहुमूल्य वनस्पतियां और प्राकृतिक जलधाराएं देखने को मिलती हैं।रतवान ग्लेशियर से निकलने वाली पुष्पावती नदी घाटी के बीचों-बीच बहती है, जबकि चारों ओर फैले हिमाच्छादित पर्वत और ग्लेशियर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यही कारण है कि देश-विदेश से हजारों पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं।

ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण (Valley of Flowers Online Permit Adventure Tourism)

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यह क्षेत्र एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खास महत्व रखता है। ट्रैकिंग के शौकीन यहां लगभग 17 किलोमीटर लंबे कुंठ खाल-हनुमान चट्टी ट्रेक का अनुभव भी ले सकते हैं। ऊंचे पहाड़ों, ग्लेशियरों और फूलों से सजे रास्तों के बीच यह ट्रेक पर्यटकों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।

यह भी पढ़े :BJP new state president: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

ऐसे पहुंच सकते हैं फूलों की घाटी (Best Places to Visit in Uttarakhand Travel Guide)

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए सबसे पहले चमोली जिले तक पहुंचना होता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटक रेल या हवाई मार्ग से देहरादून अथवा ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। इसके बाद सड़क मार्ग से गोविंदघाट तक सफर किया जाता है। गोविंदघाट से आगे ट्रैकिंग मार्ग शुरू होता है, जहां से लगभग 19 किलोमीटर की यात्रा तय कर पर्यटक इस विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक धरोहर तक पहुंच सकते हैं। प्रकृति, रोमांच और जैव विविधता का अनूठा संगम मानी जाने वाली फूलों की घाटी अब एक बार फिर अपने रंगों और खुशबू से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top