Connect with us
Uttarakhand news: Madhavi Negi of pauri garhwal passed 10th board got 6th position in merit list. Madhavi Negi pauri Garhwal

Home / UTTARAKHAND BOARD TOPPER / Madhavi Negi pauri Garhwal उत्तराखंड: माधवी नेगी की 10 वीं बोर्ड की मेरिट सूची में छठा स्थान, मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती

UTTARAKHAND BOARD TOPPER उत्तराखण्ड

Madhavi Negi pauri Garhwal उत्तराखंड: माधवी नेगी की 10 वीं बोर्ड की मेरिट सूची में छठा स्थान, मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती

1 min read

Madhavi Negi pauri Garhwal: भविष्य में शिक्षक बनकर गरीब बच्चों का भविष्य संवारना चाहती है माधवी, कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम…

बीते रोज घोषित उत्तराखण्ड बोर्ड के परीक्षा परिणामों में पर्वतीय जिलों ने शानदार प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि बच्चों की पढ़ाई के नाम पर गांव से पलायन करना कितना उचित है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले इन छात्र छात्राओं ने न सिर्फ अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश की मैरिट सूची में शामिल होकर अपने जिले का नाम भी रोशन किया है। आज हम आपको राज्य की एक ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने बिना किसी कोचिंग के समूचे प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। हाईस्कूल की परीक्षा में इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली माधवी नेगी मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली है।
(Madhavi Negi pauri Garhwal)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: जीआईसी श्रीखेत की निकिता ने 10वीं में किया जिला टॉप पिता चलाते हैं चाय की दुकान

आपको बता दें कि माधवी नेगी राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार में पढ़ती है। उनके पिता रघुवीर सिंह नेगी जहां गेस्ट टीचर है वहीं उनकी मां दर्शनी नेगी एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। बताते चलें कि माधवी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। माधवी भविष्य में शिक्षक बनकर गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहती है। माधवी ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
(Madhavi Negi pauri Garhwal)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: परीक्षा देने से पहले पिता का किया अंतिम संस्कार प्रदेेश की मैरिट लिस्ट में पाया स्थान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND BOARD TOPPER

To Top