Connect with us
UTTARAKHAND NEWS: MANISHA pant of pithoragarh become RMO RADIO MAINTENANCE OFFICERS

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मनीषा पंत चयनित हुई RMO (ऑफिसर) के लिए, परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: मनीषा पंत चयनित हुई RMO (ऑफिसर) के लिए, परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

Manisha Pant RMO Pithoragarh : सीमांत जिले पिथौरागढ़ की मनीषा पंत बनी रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड की बेटियां हमेशा ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराकर प्रदेश को गौरवान्वित करते आई है। आज फिर पिथौरागढ़ की मनीषा ने अपने क्षेत्र के साथ ही परिजनों का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि पिथौरागढ़ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की पूर्व छात्रा मनीषा पंत का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर RMO के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।(Manisha Pant RMO Pithoragarh )

मनीषा ने यह परीक्षा वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की उसके बाद 1 वर्ष देहरादून में ट्रेनिंग करके अभी उन्होंने इस पद के लिए ज्वाइन किया है। मनीषा की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं क्षेत्रवासी भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मनीषा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों को देती हैं जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top