Connect with us
MANSI RAUTELA ISRO

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की मानसी रौतेला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में चयनित बड़ा प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड की मानसी रौतेला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में चयनित बड़ा प्रदेश का मान

1 min read

Mansi Rautela ISRO: खटीमा की मानसी रौतेला को बधाई इसरो में चयनित होकर बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की बेटियों ने सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता का प्रथम लहराया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने न केवल अपने जिले का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के अमाउं निवासी तथा मूल रूप से अल्मोड़ा के मनान गांव निवासी मानसी रौतेला की। जिनका चयन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो मे एमटेक रिमोट सेंसिंग के लिए हुआ है। बता दे कि मानसी रौतेला के पिता नरेंद्र सिंह रौतेला खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: सल्ट की स्वाति बनी चार्टेड एकाउंटेंट, देश में हासिल की 12वीं रैंक

नरेंद्र सिंह रौतेला को शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मानसी रौतेला की माता पूनम रौतेला भी शिक्षिका है। बताते चलें कि मानसी ने बीएससी की पढ़ाई जियोलॉजी तथा एमएससी की पढ़ाई रिमोट सेंसिंग एंड जी आई एस से पूर्ण की है। इसरो में मानसी रौतेला अर्बल प्लानिंग विषय में अध्ययन करेंगी। इस विषय में अध्ययन के लिए देश से कुल 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है । इनमें से एक मानसी रौतेला भी है। मानसी के चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है वही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : टिहरी की अनीता ने पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की एक साथ उत्तीर्ण

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top