Connect with us
Manya bhatiya of kotdwar uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कोटद्वार की मान्या ने वर्ल्ड स्कॉलर्स प्रतियोगिता में कर दिया कमाल 8 मेडल किये अपने नाम

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: कोटद्वार की मान्या ने वर्ल्ड स्कॉलर्स प्रतियोगिता में कर दिया कमाल 8 मेडल किये अपने नाम

1 min read

Manya bhatiya kotdwar: मान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते आठ पदक, 6 गोल्ड तो 2 सिल्वर मेडल किए अपने नाम….

Manya bhatiya kotdwar
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आए दिन आपको रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने सात समुंदर पार शानदार प्रदर्शन कर न केवल भारत का नाम रोशन किया है बल्कि समूचे प्रदेश को भी गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र के गोविंदनगर की रहने वाली मान्या भाटिया की, जिन्होंने वर्ल्ड स्कालर्स कप प्रतियोगिता में 8 पदक अपने नाम किए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इनमें 6 गोल्ड मेडल जबकि 2 सिल्वर मेडल हैं। मान्या की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Manya bhatiya kotdwar)
यह भी पढ़ें- देहरादून: राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली में बच्चों द्वारा लगाया गया बाल मेला पहाड़ी व्यंजनों ने लगाए चार चांद

आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में यह वर्ल्ड स्कालर्स कप प्रतियोगिता बीते 2 से 4 नवंबर के मध्य आयोजित की गई थी। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटद्वार की मान्या भाटिया ने 8 पदक अपने नाम किए। मान्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाषण, वाद विवाद, लेखन, वैश्विक मुद्दों पर परिचर्चा, भारतीय संस्कृति, तत्कालीन वैश्विक घटना, उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक घटनाओं पर परिचर्चा सहित कई राउंड आयोजित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में मान्या के साथ ही देहरादून वैंटेंज हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल की छः लड़कियों ने प्रतिभाग किया था। मान्या की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें बधाई दी है।
(Manya bhatiya kotdwar)

यह भी पढ़ें- बधाई : गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा नंदा सती को मिला राष्ट्रपति से संगीत विषय में गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top