Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखण्ड चम्पावत
उत्तराखंड: पहाड़ में नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों में मचा कोहराम
By
1 min read
Champawat Married Women: सास के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी नवविवाहित महिला, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, बीते नवम्बर माह में ही हुई थी शादी..
राज्य के चम्पावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया है कि हादसे के वक्त मृतका अपने सास के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। लकड़ी लेकर वापस लौटते समय बीच रास्ते में ही वह एकाएक बेसुध होकर गिर पड़ी और उसने दम तोड दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की उम्र अभी महज बीस वर्ष बताई गई है। हादसे की खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हादसे के संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवविवाहिता की मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।
(Champawat Married Women)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्रशिक्षण लेकर घर लौट रहे दणों गांव निवासी शिक्षक की मौत परिजनों मचा कोहराम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड के रैघांव गांव निवासी चंद्रा देवी पत्नी योगेश सिंह अधिकारी रोज की तरह अपनी सास मुन्नी देवी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। बताया गया है कि लकड़ी बिनने के बाद वापस घर लौटते समय जैसे ही दोनों सास-बहू बगौरा के पास पहुंचे तो चंद्रा के सिर में अचानक तेज दर्द होने लगा और देखते ही देखते वह बेहोश होकर बीच रास्ते में ही गिर गई। जिस पर परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतका का मायका जिले के ही रीठा साहिब क्षेत्र के पदमपुरा में है और बीते नवंबर माह में ही उसकी शादी योगेश के साथ हुई थी। योगेश गाजियाबाद में निजी कंपनी में नौकरी करता है। फिलहाल इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
(Champawat Married Women)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Haridwar News: हरिद्वार में चलती बाइक से उतरी महिला, डेढ़ साल की बेटी को लेकर गंगनहर में लगाई छलांग
1 min read |Haridwar News Today| Ganga Canal | Woman Jumped Into Canal | Family Dispute | Rescue Operation| हरिद्वार…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
