Connect with us
Uttarakhand news: Max full of passengers accident in Champawat, one died on the spot.
प्रतीकात्मक सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी मैक्स एक की मौत अन्य गंभीर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी मैक्स एक की मौत अन्य गंभीर

1 min read

Champawat max accident: खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही सवारियों से भरी मैक्स जीप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी

राज्य के किसी ना किसी कोने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती रहती है ।अभी एक और ऐसी ही खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है ,जहां सवारी से भरी एक मैक्स  जीप सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि मैक्स सवारियों को लेकर खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। (Champawat max accident)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11:00 बजे सवारियों को खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर ले जा रही मैक्स जीप बनबसा में स्ट्रोंग फार्म के पास सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बता दें कि इस घटना में नंदराम उम्र 45 वर्ष पुत्र प्रताप राम घरघाट वार्ड धारचूला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारी बबलू, योगेश तिवारी, मंजू तिवारी, जयंती देवी, सुरेंद्र सिंह कैलाश, लक्ष्मी देवी, आजाद घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top