Connect with us
Uttarakhand News: missing Fauji Jawan Prakash Singh Rana and harendra negi GARHWAL Rifiles

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड लापता जवान के संबंध में आई चौकाने वाली खबर, पत्नी बोली विश्वास नहीं होता

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड लापता जवान के संबंध में आई चौकाने वाली खबर, पत्नी बोली विश्वास नहीं होता

1 min read

Missing Fauji Prakash Rana: अंबे वाला निवासी लापता सैनिक नायक प्रकाश राणा की आई नदी में बहने की खबर सर्च अभियान जारी

गौरतलब है कि भारत- चीन सीमा से लगी ठाकला पोस्ट पर तैनात सातवीं गढ़वाल राइफल्स के दो जवान बीते 17 दिन पूर्व लापता हो गए थे जिनमें से अंबीवाला निवासी सैनिक नायक प्रकाश राणा के नदी मे बहने की सूचना आ रही है। जबकि दूसरे सैनिक का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि सेना की ओर से प्रकाश राणा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है । लेकिन प्रकाश राणा की पत्नी इस बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं है उनका कहना है कि जब उनके पति प्रकाश राणा नदी में बह गए और किसी सैनिक के द्वारा उन्हें देखा गया तो इस बात की जानकारी उन्हें 17 दिन बाद क्यों दी जा रही है। इसके साथ ही उनका कहना है कि जब सेना के द्वारा 29 मई को उनके घर पर प्रकाश राणा के लापता होने की जानकारी दी गई थी तभी उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं दी गई कि उनके पति नदी में बह गए हैं। उनकी पत्नी का यह भी कहना है कि शनिवार की रात को सेना के द्वारा उन्हें फिर से फोन करके पति के नदी में बहने की बात कही गई साथ ही दूसरे सैनिक हरेंद्र उनको बचाने के लिए गए तो वह भी बह गए दोनों जवानों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।(Missing Fauji Prakash Rana)

यह भी पढ़िए:रुद्रप्रयाग: कुंड-गोपेश्वर राजमार्ग पर बैली ब्रिज निर्माण कार्य हुआ पूर्ण, आवाजाही हुई शुरू
बताते चलें कि नायक प्रकाश राणा मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ ब्लॉक के चिलोना गांव के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के अंबीवाला के सैनिक कॉलोनी मे रहता है। प्रकाश राणा सातवीं गढ़वाल राइफल्स में अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगी ढोकला पोस्ट पर तैनात है।वही लापता दूसरे सैनिक हरेंद्र नेगी सातवीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात तुलंगा गांव निवासी है। उनके लापता होने की खबर से परिजन काफी चिंतित हैं।हरेंद्र के चाचा मातबर सिंह का कहना है कि हरेंद्र छह महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया हुआ था। हरेंद्र के लापता होने की खबर सुनकर माता-पिता के साथ ही पत्नी भी काफी परेशान है।
यह भी पढ़िए:
उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने 1500 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज मेडल Ankita Dhyani Athlete

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top