Connect with us
Uttarakhand news: Mumbai Kathgodam special Train starting from 20 april know details

Home / उत्तराखण्ड / मुंबई-काठगोदाम के बीच 20 अप्रैल से शुरू हो रही है स्पेशल ट्रेन MUMBAI KATHGODAM TRAIN

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

मुंबई-काठगोदाम के बीच 20 अप्रैल से शुरू हो रही है स्पेशल ट्रेन MUMBAI KATHGODAM TRAIN

1 min read

Mumbai Kathgodam special Train: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए विशेष शुरू हो रही है मुंबई काठगोदाम होलीडे स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते मुंबई से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर भारतीय रेलवे की ओर से सामने आ रही हैं। जी हां अब 20 अप्रैल से 16 जून तक मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन काठगोदाम के लिए वाया मथुरा,कासगंज से बरेली होते हुए काठगोदाम तक जाएगी। बता दें कि भारत सरकार रेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम तक के लिए साप्ताहिक हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 09075/09076 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच चलेगी। बताते चलें कि यह स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी तथा गुरुवार को 2:00 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। इसी प्रकार काठगोदाम से गुरुवार को 3:30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार को रात्रि 8:55 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।(Mumbai Kathgodam special Train)
यह भी पढ़िए
:
उत्तराखंड: देहरादून-मसूरी बनेगा देश का सबसे लंबा रोपवे मात्र 18 मिनट में होगी दूरी तय

इससे पहले रामनगर लाल कुआं ट्रेन मुंबई से रामनगर के लिए सप्ताह में 1 दिन गुरुवार को चलती है। मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी क्योंकि सिर्फ एक ट्रेन के चलने से मुंबई से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन के लिए वेटिंग लिस्ट का इंतजार करना पड़ता था तथा टिकटो की भी काफी मारामारी रहती थी।अब इस ट्रेन के चलने से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों पर उत्तराखंड घूमने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि वेस्टर्न रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन हॉलिडे को देखते हुए मुंबई सेंट्रल तथा काठगोदाम के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।ट्रेन संख्‍या 09075 / की बुकिंग 15 अप्रैल, 2022 से रेलवे स्टेशन तथा आईआरटीसी की www.irctc.co.in वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड:हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर होगा मात्र 1 घंटे में इसी माह से शुरू होगी हेली सेवा
👉देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top