Connect with us
Uttarakhand news: Nainital Dr. Sapna budhlakoti award women excellence award Dr. Sapna budhlakoti award Devbhoomi Darshan
Image : devbhoomi darshan ( Dr. Sapna budhlakoti award)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: उत्तराखंड की डॉक्टर सपना बुढलाकोटी को मिला महिला एक्सीलेंस अवॉर्ड….

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: उत्तराखंड की डॉक्टर सपना बुढलाकोटी को मिला महिला एक्सीलेंस अवॉर्ड….

1 min read

Dr. Sapna budhlakoti award : मूल रूप से नैनीताल जिले की निवासी सपना बुढलाकोटी महिला एक्सीलेंस अवार्ड से हुई सम्मानित, बढ़ाया प्रदेश का मान… 

Dr. Sapna budhlakoti award: उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज शिक्षा, राजनीति ,खेल ,मेडिकल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों मे नई-नई उपलब्धियां हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही है जो अन्य बेटियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इसी बीच मूल रूप से सरोवर नगरी नैनीताल जिले की रहने वाली सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर की एसोसिएट कंसल्टेंट डॉक्टर सपना बुढलाकोटी को गायबा सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। सपना को यह अवार्ड उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़े :बधाई: हल्द्वानी की हर्षिका रिखाड़ी ने हासिल किया स्वर्ण भारत सम्मान, बढ़ाया प्रदेश का मान

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में मूल रूप से नैनीताल जिले के भवाली की निवासी डॉक्टर सपना बुढलाकोटी ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से सिक्स सिग्मा माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी के साथ मिलकर हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा सेवाओं में अपना विशेष योगदान दे रही है जिसके चलते उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित मुकेश पटेल ऑडिटोरियम जुहू में आयोजित कार्यक्रम मे गायबा सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है जो उन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। इसके साथ ही सपना को महाकुंभ मेडल से भी सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 में महाकुंभ में अपनी विशिष्ट सेवाएं दी है। दरअसल इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और वॉइस मार्शल मनोज मेहरा और भारतीय नौसेना के कप्तान ने मिलकर डॉ सपना को सम्मानित किया। बताते चले सपना ने केदारनाथ बद्रीनाथ तुंगनाथ मद्महेश्वर और अमरनाथ जैसे कई सारे दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराकर लाखों श्रद्धालुओं को नया जीवन दिया है। जिसके चलते उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर राष्ट्रीय स्तर पर भी कीर्तिमान रचा है।

मुख्यमंत्री द्वारा भी विशेष सम्मान से सम्मानित (Sapna Budhlakoti Nainital)

इतना ही नहीं बल्कि भारतीय सेना आइटीबीपी, एयर फोर्स और आर्मी हाई एल्टीट्यूड वाॅरफेयर स्कूल गुलमर्ग से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा भी विशेष सम्मान दिया गया जबकि हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा सेवाओं में सपना को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। सपना ने अपनी विशेष उपलब्धि का श्रेय डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज और डॉक्टर अनीता भारद्वाज को देते हुए कहा कि जब सेवा धर्म बन जाए जब कर्म कर्तव्य बन जाए तब राष्ट्र निर्माण अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच जाता है इसे उन्होंने अपना व्यक्तिगत सम्मान ना बताते हुए सभी वीरों और समर्पित चिकित्सकों का सम्मान बताया है। उनका कहना है कि हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा और महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजनों में मेडिकल सेवा देना चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन सही मार्गदर्शन के चलते कोई भी इस चुनौती को आसानी से पार कर सकता है । सपना की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top