Connect with us
Nainital School Holiday

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: शीतलहर को देखते हुए इन क्षेत्रों में 19 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: शीतलहर को देखते हुए इन क्षेत्रों में 19 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित

1 min read

Nainital School Holiday: कड़ाके की ठंड को देखते हुए 19 जनवरी को नैनीताल जिले के तीन बड़े क्षेत्रो में विद्यालयों में अवकाश घोषित 

Nainital School Holiday: उत्तराखंड में इन शीतलहर का प्रकोप सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। इसमें विशेष कर मैदानी जिलों को कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट पी आर चौहान ने नैनीताल जिले के अंतर्गत हल्द्वानी लालकुआं कालाढूंगी और रामनगर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो में 19 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

जिसके अंतर्गत 1 से 12 तक संचालित होने वाले सभी शासकीय अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। आपको बता दें कि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो रही है जिसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top