Connect with us
nainital Strom tree fell on road three vehicles accident uttarakhand latest news today
Image : social media ( Nainital road Accident today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: नैनीताल आंधी तूफान से विशालकाय पेड़ गिरा 3 वाहनों में मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news today: नैनीताल आंधी तूफान से विशालकाय पेड़ गिरा 3 वाहनों में मचा हड़कंप

1 min read

Nainital road Accident today: तेज हवा के झोंके से गिरा विशालकाय पेड़, चपेट मे आए तीन वाहन..

nainital Strom tree fell on road three vehicles accident uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर तेज हवा के झोंके के साथ अंगू का विशालकाय पेड धराशायी होकर सड़क पर गिर पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि पेड़ ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। वो तो गनीमत रही की पेड की चपेट मे वाहन चालक व राहगीर नही आए अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत

Nainital latest news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे नैनीताल जिले में अचानक तेज हवा चलने के कारण अंडा मार्केट क्षेत्र में एक भारी भरकम अंगू का पेड़ धराशाही होकर सड़क पर गिर गया। इतना ही नहीं बल्कि पेड़ के सड़क पर गिरते ही सड़क किनारे खड़े तीन वाहन इसकी चपेट में आ गए। पेड़ गिरने के कारण करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा ,वहीं अलबत्ता बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

पेड की चपेट मे आए तीन वाहन ( Nainital news today)

बताते चले यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक अंडा मार्केट क्षेत्र में सवारियां भर रहे थे। पेड़ की चपेट में आने से पंगोट निवासी लीलाधर, महेश चंद और सुनील सिंह के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वो तो गनीमत रही कि कोई वाहन चालक व राहगीर वाहन की चपेट में नहीं आए। पेड के गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद वन निगम और अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर दोबारा से यातायात सुचारू करवाया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top