Connect with us
Uttarakhand news: Nandini Sharma of haldwani nainital selected in women under-19 cricket team. nandini Sharma women cricket team

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: हल्द्वानी की नंदिनी का महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखण्ड: हल्द्वानी की नंदिनी का महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन आप भी दीजिए बधाई

1 min read

nandini Sharma women cricket team: उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुई नंदिनी, शानदार प्रदर्शन से बनाई टीम में अपनी जगह…

nandini Sharma women cricket team
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर बात चाहे सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की हों या फिर खेल के मैदान की। राज्य की होनहार बेटियों ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन उत्तराखण्ड की महिला अंडर-19 टीम में हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में रहने वाली नंदिनी शर्मा की, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते महिला अंडर-19 टीम में अपना स्थान पक्का किया है। सबसे खास बात तो यह है कि नंदिनी, उत्तराखंड में आयोजित हुई महिला क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर थी। इसी लीग में किए गए उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें महिला अंडर 19 टीम में चयनित किया गया है।
(nandini Sharma women cricket team)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के आरोह छा गए टीवी शो (सा रे गा मा पा) पर जज भी हुए आवाज के कायल….

आपको बता दें कि नंदिनी शर्मा हल्द्वानी स्थित कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करती है। नंदिनी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं उनके कोच निशांत मेहता और बिहार अंडर 19 प्लेयर रहे कृष्णा मेहरा ने भी उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नंदिनी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
(nandini Sharma women cricket team)

यह भी पढ़ें- बधाई: पौड़ी की प्रियंका नेगी बनी नर्सिंग अधिकारी बढ़ाया क्षेत्र का मान….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top