Connect with us
nepal protest 4 prisoner arrested in india border jhulaghat Pithoragarh Uttarakhand news today
Image : social media ( Pithoragarh Nepal border News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh nepal border news: नेपाल से फरार 4 जघन्य अपराधी पिथौरागढ़ बार्डर से गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh nepal border news: नेपाल से फरार 4 जघन्य अपराधी पिथौरागढ़ बार्डर से गिरफ्तार

1 min read

Pithoragarh Nepal border News: नेपाल से फरार 4 कैदी उत्तराखंड के झूलाघाट से गिरफ्तार, भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए दबोचे गए, ह्त्या दुष्कर्म जैसे अपराधों के कारण काट रहे सजा…

nepal protest 4 prisoner arrested in india border jhulaghat Pithoragarh Uttarakhand news today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे बैन के बाद Gen Z के हिंसक प्रदर्शन के कारण, जहां एक ओर प्रधानमंत्री समेत अन्य कई नेताओं को देश छोड़ना पड़ा। वहीं दूसरी ओर मौके का फायदा उठाकर नेपाल की जेल में बंद आरोपी जेल तोड़कर फरार हुए। जिनमें से चार कैदियों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए दबोचा है। इतना ही नहीं बल्कि यह कैदी पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़े :Nepal protest uttarakhand news: उत्तराखण्ड बार्डर पर पहुंची नेपाली आग, सीमा सील हाई अलर्ट

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से भागे चार कैदी बीते शनिवार की सुबह 11 बजे रबर ट्यूब की सहायता से काली नदी को पार कर देवताल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। जिनके प्रयास उस समय नाकाम हुए जब सीमा पर लगातार गश्त कर रही सशस्त्र सीमा बल पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें देखा जिसके कारण चारों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि चारों लोग नेपाल के विभिन्न जिलों से फरार होकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। कैदियों को पकड़ने के बाद सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल पुलिस से जानकारी साझा की। जिस पर अपराधियों की सूची से इनकी पहचान की गई।

चार आरोपियों की पहचान

SSB के जवानों ने झूलाघाट से 38 किलोमीटर दूर भारतीय सीमा में देवताल मंदिर के पास आरोपियों को दबोचा जिनकी पहचान

1.धर्मेंद्र चंद्र पुत्र डबल बहादुर चंद (उम्र 26 वर्ष), निवासी- पञ्चेश्वर गांव पालिका, वार्ड नं. 4, जिला बैतड़ी, नेपाल,

2.तर्कराम लुहार पुत्र काशी राम लुहार (उम्र 22वर्ष), निवासी- द. नगर पालिका, वार्ड नं. 1, जिला बैतड़ी, नेपाल,

3.सूरज साउद पुत्र दान बहादुर साउद (उम्र 24 वर्ष) निवासी- बेलडाडी नगर पालिका, वार्ड नं. 2, जिला कंचनपुर, नेपाल,

4.आशिक पहरी पुत्र लक्ष्मण पहरी (उम्र 31 वर्ष), निवासी- पाटन नगर पालिका, वार्ड नं. 6, जिला बैतड़ी, नेपाल के रूप मे हुई है।

ह्त्या व दुराचार के मामले में भुगत रहे चारों आरोपी सजा

बताते चार कैदियों मे धर्मेंद्र चंद्र दुराचार के मामले में 10 वर्ष का कारावास भुगत रहा है, तर्कराम लुहार दुराचार के मामले में 18 वर्ष का कारावास और सूरज साउद दुराचार के मामले में 13 वर्ष का कारावास भुगत रहे है। जबकि आशिक हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top