Connect with us
Uttarakhand news: new baby born died due to LANDSLIDE in Vikas Nagar news dehradun news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: एक दिन के बच्चे ने तोड़ दिया दम काल बनकर आया भूस्खलन….

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: एक दिन के बच्चे ने तोड़ दिया दम काल बनकर आया भूस्खलन….

1 min read

Dehradun News Today: देहरादून चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण घण्टों तक फंसा रहा वाहन, सही समय पर इलाज न मिलने के कारण नवजात ने तोड़ा दम….

Dehradun News Today गौरतलब हो कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश कहर जारी है जिसके चलते लगातार पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन से कई मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। वहीं लोगों को अत्यधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसी ही कुछ खबर देहरादून के विकासनगर से सामने आ रही है जहां पर चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके चलते एक नवजात बच्चे को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़िए:टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से भीषण तबाही, बाढ़ जैसे हालात दो की गई जिंदगी

Vikas Nagar news बता दें बीते शुक्रवार को देहरादून के चकराता ब्लॉक के रिखाड गांव के निवासी अंकित की पत्नी आशा देवी का सीएचसी साहिया अस्पताल में सुबह प्रसव हुआ। जिसके बाद रात के समय नवजात को अचानक बुखार चढ़ गया। जिसकी जानकारी देते हुए नर्स ने अंकित से कहा कि बच्चे को हायर सेंटर में दिखाना होगा। इसके बाद अंकित शनिवार सुबह 7:00 बजे किसी कार चालक से लिफ्ट मांगकर विकासनगर की ओर निकला लेकिन जैसे ही वह कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास पहुंचा तो वहां पर भारी बारिश के कारण सड़क पर भूस्खलन होने से मलबा पड़ा था। जिसके कारण वाहन करीब 2 घंटे तक बीच रास्ते में ही फंसा रह गया तभी इतने में ही नवजात ने करीब 9:00 बजे दम तोड़ दिया। नवजात के पिता अंकित का आरोप है कि अगर अस्पताल प्रशासन सही समय पर उन्हें नवजात के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दे देता तो यह अनहोनी नहीं होती। अपने एक दिन के बच्चे को खोने से परिजन सदमे मे है ।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top