Connect with us
Nipun Kharayat didihat Pithoragarh ima dehradun passing out parade Indian army officer
फोटो सोशल मीडिया Nipun Kharayat didihat Pithoragarh

उत्तराखण्ड

बधाई: डीडीहाट के निपुण खड़ायत IMA से पास आउट होकर बने भारतीय सेना में अधिकारी

Nipun Kharayat didihat Pithoragarh : पिथौरागढ़ के निपुण खड़ायत IMA से पास आउट होकर भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुए चयनित, बढ़ाया परिजनों का मान..

Nipun Kharayat didihat Pithoragarh : उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना , जल सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान तो दे ही रहे है लेकिन इसके अलावा प्रदेश के कुछ युवा यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि भी हासिल कर रहे हैं जो समाज मे बदलाव लाकर अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते जा रहे है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में अपनी मेहनत के जरिए पहचान बना रहे है। आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के कनालीछीना क्षेत्र के निपुण खड़ायत से रूबरू करवाने वाले है जो भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ के प्रियांशु खर्कवाल बने सेना में अफसर, IMA देहरादून से हुए पास आउट

Nipun Kharayat IMA dehradun army officer बता दें पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के कनालीछीना क्षेत्र के उडमा गांव के निवासी निपुण खड़ायत देहरादून के IMA से पास आउट होकर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। दरअसल निपुण ने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा अल्मोड़ा जिले के एंजेल स्कूल से पूर्ण की है तत्पश्चात निपुण एनडीए की तैयारी में जुट गए थे जिसके चलते उन्हें यह विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। निपुण के पिता कमान सिंह खड़ायत राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। जबकि निपुण की माता कुसुम खड़ायत राजकीय प्राथमिक विद्यालय हवालबाग मे प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। निपुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है। निपुण की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के अर्जुन बिष्ट बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!