Connect with us
Nishant Kandpal ISRO Scientist almora
फोटो सोशल मीडिया Nishant Kandpal ISRO Scientist

Home / अल्मोड़ा / बधाई: अल्मोड़ा के निशांत कांडपाल का ISRO मे वैज्ञानिक पद पर चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बधाई: अल्मोड़ा के निशांत कांडपाल का ISRO मे वैज्ञानिक पद पर चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Nishant Kandpal ISRO Scientist : अल्मोड़ा के निशांत कांडपाल इसरो मे वैज्ञानिक के पद पर हुए चयनित, बढ़ाया परिजनों का मान..

Nishant Kandpal ISRO Scientist: उत्तराखंड के होनहार युवा आज सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रों के साथ ही कई निजी प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत होकर जहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं कुछ युवा DRDO और ISRO जैसी बड़ी सरकारी विंग में भी चयनित हो रहें हैं जो पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रहे है । हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो विशेष क्षेत्रों में अपनी मेहनत के दम पर सफलता के झंडे गाढ़ रहे हैं। आज हम आपको अल्मोड़ा जिले के निशांत कांडपाल से रूबरू करवाने वाले हैं जो इसरो मे वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: पौड़ी की सलोनी का उत्तराखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम

Nishant Kandpal almora Scientist बता दें अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत के कांडाखान के ढूंगाधार के निवासी निशांत कांडपाल इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए हैं जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल निशांत के पिता केवलानंद कांडपाल कृषि विभाग अल्मोड़ा मे सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात है जबकि निशांत की माता ममता कांडपाल गृहणी है। निशांत ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से प्राप्त की है जबकि उन्होंने पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक में B.Tech किया है और वर्तमान मे वह तमिलनाडु से M. tech की पढाई कर रहे है। निशांत की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: अनूप भट्ट के जज्बे को सलाम बतौर सैनिक हुए सेना में भर्ती 19 साल बाद बने लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top