Connect with us
आप किस ब्रांड का करते हैं उपयोग, उत्तराखंड में इन ब्रांडो का महंगा हुआ दूध, जानिए नए रेट

Home / उत्तराखण्ड / आप किस ब्रांड का करते हैं उपयोग, उत्तराखंड में इन ब्रांडो का महंगा हुआ दूध, जानिए नए रेट

उत्तराखण्ड देहरादून

आप किस ब्रांड का करते हैं उपयोग, उत्तराखंड में इन ब्रांडो का महंगा हुआ दूध, जानिए नए रेट

1 min read

Uttarakhand milk Price Today: अमूल के बाद अब क‌ई अन्य दूध कंपनियों ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर बढ़ी कीमत…

उत्तराखंड में अमूल द्वारा दूध के रेट बढ़ाए जाने के बाद अब अन्य दूध कंपनियों ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। बता दें कि दूध की कीमत ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। दूध की कीमतों के दाम बढ़ने का कारण पैकेजिंग डिस्ट्रीब्यूशन, इंधन का महंगा होना तथा दूध उत्पादन की लागत अधिक होना माना जा रहा है। बताते चलें कि राज्य के देहरादून में फुल क्रीम दूध की कीमत 62 रुपये प्रतिलीटर तक पहुंच गई है।
(Uttarakhand milk Price Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रोडवेज की बसों में गढ़वाल और कुमाऊं के कई रूटों का सफर हुआ महंगा जानें नया किराया

विदित हो कि अमूल कंपनी द्वारा मार्च के शुरुआत में दूध की कीमतों पर ₹2 तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से अन्य दुग्ध उत्पादन कंपनियों जैसे मदर डेयरी गोपाल जी पतंजलि तथा परम अपने भी अपने ब्रांड के दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।मदर डेयरी का फुलक्रीम दूध 58 रुपए से बढ़कर 60 रुपये प्रतिलीटर तक हो गया है। वही गोपाल जी एवं परम का दूध 62 रुपए प्रति लीटर तक हो गया है। पतंजलि का दूध ₹60 प्रति लीटर तक हो गया है।
(Uttarakhand milk Price Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अगर आप भी बना रहे हैं नैनीताल बोटिंग का प्लान तो पहले कर लीजिए जेब भारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top