Connect with us
Uttarakhand news: Now mobile and electronic devices will not be able to be taken to Kedarnath Dham mobile ban

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब केदारनाथ धाम में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड : अब केदारनाथ धाम में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

1 min read

Kedarnath dham mobile ban: बाबा केदारनाथ धाम में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सख्त हुए नियम

गौरतलब है कि बीते दिनों बाबा केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्वयंभू शिवलिंग का वीडियो सोशल  मीडिया पर काफी वायरल कर दिया गया था।इस मामले को मंदिर समिति अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए मंदिर में तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश मुख्य कार्याधिकारी को दिए। साथ ही मंदिर समिति का जो भी कर्मचारी इसमें दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।इन सब को देखते हुए बाबा केदारनाथ धाम मे अब से कोई भी मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान नही ले जा सकेंगे। जी हाँ मंदिर परिसर मे इन सभी इलेक्ट्रानिक वस्तुओ पर रोक लगा दी गई है।बता दे कि बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा बाबा केदार के गर्भगृह का वीडियो वायरल होने के कारण यह फैसला लिया गया है। बताते चले कि श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और मंदिर के पास लॉकर रूम बनाने हेतु मुख्य सचिव को पत्र दिया है। वही समिति द्वारा मंदिर के अंदर मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय भी लिया गया है।(Kedarnath dham mobile ban)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रेफिक रूट प्लान, 14 से होगा लागू
पत्र में यह भी लिखा गया है कि केदारनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। इसके साथ ही मंदिर के समीप कुछ ही दूरी पर लॉकर रूम भी बनाए जाए जिससे तीर्थ यात्रियो को अपने मोबाइल तथा अन्य सामान को सुरक्षित रखने की सुविधा मिल सके। यात्रियो को मंदिर प्रांगण मे सिर्फ पूजा -सामग्री ही ले जाने की ही अनुमति दी जाए। कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में यात्रियो की अधिक भीड होने के कारण मंदिर समिति द्वारा यात्रियों को मंदिर के सभामंडप तक ही जाने की अनुमति दी गई थी।उन्हे यहीं से स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने थे। जुलाई में तीर्थ यात्रियों की संख्या कम होने पर तीर्थ यात्रियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी।जिसके बाद किसी ने मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।समिति के अध्यक्ष अजेंद्र का कहना है कि गर्भगृह में दर्शन की अनुमति के बाद कुछ तीर्थ यात्री मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए अब मंदिर मे मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाना प्रतिबंधित है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top