Uttarakhand Police उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: अब इस नए अंदाज में नैनीताल पुलिस करेगी गस्त
1 min read
Nainital Police American scooter: नैनीताल पुलिस अब अमेरिकन स्कूटर पर सवार होकर रखेगी लोगों की गतिविधियों पर नजर
उत्तराखंड पुलिस के कदम लगातार स्मार्ट पुलिसिंग की ओर आगे बढ़ रहे है।वही उत्तराखंड पुलिस मे अब नैनीताल पुलिस द्वारा नए तरीके से पेट्रोलिंग की जाएगी।बता दे कि अब सरोवर नगरी के पैदल मार्गो पर पुलिसकर्मी अमेरिकन स्कूटर सिगवे पर सवार होकर लोगों की गतिविधियो पर नजर रख सकेंगे।बताते चले कि डीजीपी अशोक कुमार के आदेशानुसार नैनीताल पुलिस को दो इलेक्ट्रिक अमेरिकन स्कूटर दे दिए गए हैं।मल्लीताल के कोतवाल प्रीतम सिंह के अनुसार जिस वक्त माल रोड पर वाहन प्रतिबंधित रहते हैं उस समय इस अमेरिकन स्कूटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।(Nainital Police American scooter)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: उफनती अलकनंदा नदी में बहा पुलिसकर्मी अभी तक कोई खबर नहीं
इस स्कूटर पर बैलेंस करना थोड़ा मुश्किल है, इसलिए पुलिस सिपाहियों को इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जल्द ही पुलिस जवानों द्वारा माल रोड पर पेट्रोलिंग की जाएगी।इसके साथ ही नैनीताल जिले के एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि एक स्कूटर तल्लीताल तथा एक स्कूटर मल्लीताल पुलिस को दे दिया गया है। इसकी सहायता से पुलिसकर्मी आसानी से सभी जगहों पर पहुंचकर निगरानी रख सकेंगे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
