Connect with us
Uksssc group c vacancy

Home / उत्तराखण्ड / UKSSSC Group C Vacancy: समूह ग के 236 पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

उत्तराखण्ड देहरादून

UKSSSC Group C Vacancy: समूह ग के 236 पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

UKSSSC Group C Vacancy: 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, 11 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया….

UKSSSC Group C Vacancy
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के 236 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिनमें परिवहन आरक्षी के 118 पद, आबकारी सिपाही के 100 पद, उप आबकारी निरीक्षक के 14 पद तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के 02 पद एवं महिला कल्याण विभाग में गृह माता/हाऊस कीपर के 02 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चामा गांव की लीला औद्योगिक अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक के लिए चयनित

बताया गया है कि इन पदों के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू होगी जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.12.2023 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि 31 जनवरी 2024 प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: लोहाघाट के स्वप्निल जोशी का DRDO में चयन, बनेंगे इंटेलिजेंस आफिसर…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top