Connect with us
Uttarakhand news: over viral video of dog in Kedarnath, preparations are being made to take legal action

Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ में कुत्ते के वायरल वीडियो पर हंगामा, कानूनी कार्यवाही करने की हो रही तैयारी

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

केदारनाथ में कुत्ते के वायरल वीडियो पर हंगामा, कानूनी कार्यवाही करने की हो रही तैयारी

1 min read

Kedarnath Viral Dog Video: केदारनाथ धाम में कुत्ते के द्वारा पूजा कराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रही वायरल

इस वक्त सोशल मीडिया पर केदारनाथ का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है,  जिसमें एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को केदारनाथ धाम में लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। उसके साथ ही उस व्यक्ति द्वारा भगवान नंदी की मूर्ति पर कुत्ते के पंजों से स्पर्श कराया जा रहा है। इस वीडियो के बाद से मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय का कहना है कि यह बहुत ही निंदनीय होने के साथ ही करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। बता दें कि इस घटना के बाद से मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा उस व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां एक और श्रद्धालुओं को भगवान केदार के दर्शन करने के लिए नहीं मिल रहे वही उस व्यक्ति द्वारा अपने पालतू कुत्ते को बिना किसी रोक-टोक के मंदिर परिसर में घुमाने की आजादी को देखते हुए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।(Kedarnath Viral Dog Video)

युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर की हुई हैं वीडियोज शेयर : वही बद्री-केदार मंदिर कमेटी का कहना है कि उस व्यक्ति के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा रहा है इसके साथ ही पुजारियों और अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई है कि ऐसा कृत्य धाम में दोबारा से ना हो क्योंकि वायरल वीडियो में पुजारी द्वारा कुत्ते को भी तिलक लगाया जा रहा है। बताते चलें कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का huskyindia0 नाम से इंस्टाग्राम पेज है। जिस पर कई और ऐसे वीडियोज मौजूद है जिसमें वह कुत्ते संग हरिद्वार आदि जगह भी घूम रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top