Connect with us
Uttarakhand news: PANTNAGAR will be international airport ver soon

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पंतनगर में बनेगा इंटरनेशनल हवाई अड्डा, अब पंतनगर से भर सकेंगे सीधे विदेश की उड़ान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: पंतनगर में बनेगा इंटरनेशनल हवाई अड्डा, अब पंतनगर से भर सकेंगे सीधे विदेश की उड़ान

1 min read

Pantnagar international Airport: मुख्यमंत्री धामी की कुमाऊं को बड़ी सौगात पंतनगर में बनेगा इंटरनेशनल हवाई अड्डा

उत्तराखंड के कुमाऊं से विदेशों के लिए उड़ान भरने के लिए पहले दिल्ली ही जाना पड़ता था लेकिन अब पंmनगर से ही सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी जा सकेगी जी हां मुख्यमंत्री धामी की ओर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अब पंतनगर हवाई अड्डे से जल्द ही विदेशों के लिए भी उड़ान भरी जाएगी। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने को लेकर भूमि का चयन भी जल्द किया जाएगा। बता दें कि अभी पंतनगर हवाई अड्डे से देश के कई महानगरों के लिए उड़ान भरी जाती है विदेशों की यात्रा करने के लिए यात्रियों को दिल्ली या मुंबई से इंटरनेशनल फ्लाइट का चयन करना होता है।(Pantnagar International Airport)
यह भी पढिए:उत्तराखंड रोडवेज की इन बसों कि दिल्ली में हुई एंट्री बंद, सफर से पहले पता कर लें

उत्तराखंड के पंतनगर में इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने से यात्रियों को सहूलियत होने के साथ ही पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। पंतनगर में इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने से रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।बताते चलें कि बीते दिन सीएम धामी रानीबाग-भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन करने के पश्चात अमृतपुर में एक सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने पंतनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात कही। सीएम धामी द्वारा यह वादा भी किया गया कि उनकी सरकार द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा उसका लोकार्पण भी सरकार  ही करेगी।
यह भी पढिए:बागेश्वर जिले को मिला अपना बस डिपो यहां से सीधे दिल्ली देहरादून होंगी बसें संचालित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top