Connect with us
Uttarakhand news: Pathology lab in almora handed over urine report to patient without taking sample

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: पहाड़ में पैथोलॉजी लैब ने बिना सैंपल लिए ही मरीज को थमा दी यूरिन रिपोर्ट

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में पैथोलॉजी लैब ने बिना सैंपल लिए ही मरीज को थमा दी यूरिन रिपोर्ट

1 min read

Almora Pathology Lab:अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में बिना सैंपल लिए महिला मरीज को थमाई यूरिन जांच रिपोर्ट

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते न जाने कितने लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है।वही अब सरकारी अस्पताल की जांच पैथालाजी लैब में भी मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।अभी एक ताजा मामला राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रहा है जहां अस्पताल में उपचार को पहुंची मरीज का सैंपल लिए बिना ही लैब द्वारा यूरिन जांच की रिपोर्ट मरीज को थमा दी गई। बिना सैंपल दिए जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज के होश उड़ गए।बता दे कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जिले के सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच के लिए एक निजी लैब को अधिग्रहित किया गया है। बताते चले कि आठ जुलाई को हाथ-पैर में दर्द सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर धारानौला निवासी नीमा बिष्ट उपचार हेतु जिला अस्पताल गई। जहाँ डाक्टर द्वारा बीमार महिला के स्वास्थ्य की जांच कर उसे विभिन्न जांचे कराने के लिए कहा गया।(Almora Pathology Lab)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : अब ढाबे नहीं लूट सकेंगे यात्रियों को सीट पर मिलेगा खाना
जिसके बाद महिला ने जिला अस्पताल में स्थित निजी लैब में खून के सैंपल दिए और किसी कारण यूरिन जांच के लिए सैंपल नहीं दे पाई। इसके बाद मंगलवार को जब महिला लैब मे खून जांच की रिपोर्ट लेने तथा यूरिन जांच के सैंपल देने पहुंची तो लैब द्वारा महिला को अन्य जांचों सहित यूरीन जांच की रिपोर्ट भी थमा दी। बिना सैंपल दिए जांच रिपोर्ट मिलने पर महिला हैरान रह गई।महिला का कहना था कि जब यूरिन का सैंपल ही नहीं दिया गया तो रिपोर्ट कैसे आई।वही इस मामले मे पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा डा. कुसुमलता का कहना है कि इस तरह जांच रिपोर्ट का मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया हैं। मामले की पूरी जानकारी लेने के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top