UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Leopard attack: पौड़ी में गुलदार का आतंक, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला…
1 min read
Leopard Attack in Pauri Garhwal kot block : पौड़ी गढ़वाल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार, गांव में दहशत का माहौल
|Leopard Attack in Pauri Garhwal|kot block Uttarakhand breaking news today| उत्तराखंड के पौड़ी जिले से गुलदार के हमले की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक खुंखार गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव कर वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़े :Kainchi Dham news today: कैंची धाम जाम के झाम से मिलेगी निजात रातीघाट से बनेगा वैकल्पिक मार्ग
घास लेने गई थी महिला, घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला (Pauri Garhwal Leopard Attack Incident)
जानकारी के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के अंतर्गत कोट ब्लॉक क्षेत्र के बाडयू गांव निवासी 55 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी मातबर सिंह मंगलवार को अपने पुराने मकान के समीप घास लेने गई थीं। बताया जा रहा है कि उनका घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
खंडहरनुमा मकान तक घसीटकर ले गया गुलदार (Wild Animal Terror)
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार हमला करने के बाद गुलदार महिला को घसीटते हुए पास में स्थित एक पुराने खंडहरनुमा मकान के अंदर ले गया। वहां गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग (Forest Department Action)
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े :Haldwani accident today: हल्द्वानी कैंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की गई जिंदगी
वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा (Villagers Protest)
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मौके पर पहुंचे डीएफओ महातिम यादव को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने उनका घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने की मांग की।गांव में भय का माहौल, कार्रवाई की मांग तेज (Pauri Leopard News)
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे बाडयू गांव और आसपास के इलाकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों, जंगलों और गांव के आसपास गुलदार की लगातार मौजूदगी लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई कर गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
शूटर जॉय हुकिल ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर:
ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गुलदार आसपास ही मौजूद था और उसके दोबारा हमला करने की आशंका बनी हुई थी। खतरे को देखते हुए जॉय हुकिल ने कार्रवाई करते हुए गुलदार को मार गिराया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता तो गुलदार और लोगों की जान को खतरा पहुंचा सकता था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
