UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani accident today: हल्द्वानी कैंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की गई जिंदगी
1 min read
Haldwani accident news today: Haldwani News Today haldwani road Accident today haldwani accident news today हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: नानी के घर आई 13 वर्षीय बच्ची को कैंटर ने कुचला, मची चीख-पुकार
Haldwani accident news today: 13-year-old girl Hadia Fatima died canter scooty accident nainital road uttarakhand road Accident today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में सोमवार शाम हुए एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। दरअसल शनि बाजार रोड पर तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। मृतक 13 वर्षीय बच्ची हादिया फातिमा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी। वह इन दिनों अपनी नानी के घर हल्द्वानी आई हुई थी। परिवार के लिए यह सामान्य दिन था, लेकिन कुछ ही क्षणों में खुशियां मातम में बदल गईं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: राजौरी में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की भविष्यवाणी हुई सच….
बाजार जाते समय हुआ हादसा (haldwani Road Accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी हादिया अपनी बहन के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। इसी दौरान शनि बाजार रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरी और कैंटर के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा (haldwani canter accident today Public Protest)
हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कैंटर को घेर लिया और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और चालक को सुरक्षित हिरासत में लिया। इसके बाद उसे थाने भेज दिया गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (haldwani accident news today Family Tragedy)
घटना की सूचना मिलते ही मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि बच्ची के पिता विदेश में सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार सदमे में है। जिस बच्ची को कुछ दिनों की छुट्टियां बिताने के लिए नानी के घर भेजा गया था, उसी की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है।
यह भी पढ़े :Pauri news today: पौड़ी गढ़वाल रिश्ते शर्मशार भाई ने नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म
पुलिस ने शुरू की जांच (haldwani accident news Police Investigation)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में एक किशोरी की मृत्यु हुई है। वाहन और चालक दोनों पुलिस की निगरानी में हैं। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोग दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सख्त निगरानी और यातायात नियमों के प्रभावी पालन की मांग कर रहे हैं।
