Connect with us
Uttarakhand news: Pauri Garhwal missing Women Lalita news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल की लापता महिला को पुलिस ने गुड़गांव से किया बरामद

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल की लापता महिला को पुलिस ने गुड़गांव से किया बरामद

1 min read

Pauri Garhwal missing Women: पौड़ी गढ़वाल जिले के पैठाणी से लापता हुई महिला गुड़गांव से हुई बरामद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

उत्तराखंड पहाड़ों से किशोरियों और महिलाओं के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर पौड़ी जिले की गुमशुदा महिला को गुड़गांव से बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत कणडारसयू पट्टी तहसील चाकी सेट की ललिता 23 सितंबर से घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।(Pauri Garhwal missing Women)

जिसके संबंध में थाना पैठाणी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजनों द्वारा पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार पर थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र सिंह रमोला के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई जिसके बाद पुलिस के अथक प्रयासों एवं इलेक्ट्रिक सर्विलांस की मदद से गुमशुदा महिला को गुड़गांव मानेसर सेक्टर 8 से सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top