Connect with us
Uttarakhand news: Pauri Garhwal police Naveen Rana died

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी नवीन राणा का आकस्मिक निधन विभाग में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी नवीन राणा का आकस्मिक निधन विभाग में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Pauri Garhwal Police: पौड़ी गढ़वाल पुलिस में तैनात आरक्षी नवीन राणा का हुआ आकस्मिक निधन परिजनों में मचा कोहराम विभाग में दौड़ी शोक की लहर

इस वक्त उत्तराखंड पुलिस से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस लाइन पौड़ी में नियुक्त आरक्षी नवीन राणा का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे समूचे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके निधन का कुछ स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि जनपद की पुलिस लाइन पौड़ी में नियुक्त आरक्षी 10 AP नवीन राणा के अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर हिमालयन हॉस्पिटल जोलीग्रांट में भर्ती कराये गए थे। जिन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान पुलिस गार्ड के साथ उनके निवास स्थान ग्राम मेलथा से उनके मूल निवास ग्राम भेरुघाट मलेथा अलकनंदा तट पर सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। समस्त उत्तराखंड पुलिस परिवार उनके निधन पर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top