Connect with us
PAURI GARHWAL tiger attack

Home / उत्तराखण्ड / Pauri Garhwal Tiger Attack: पौड़ी गढ़वाल में बाघ ने किया बछिया पर हमला तमाशबीन हंसते रहे

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal Tiger Attack: पौड़ी गढ़वाल में बाघ ने किया बछिया पर हमला तमाशबीन हंसते रहे

1 min read

Pauri Garhwal Tiger Attack: पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक में नहीं थम रहा बाघों का आतंक फिर किया बछिया पर हमला

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बाघ का आतंक अब एक बड़े दहशत का रूप ले चुका है। अभी फिर एक और वीडियो पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के पापड़ी गांव से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े बाघ गायों केक झुंड के पीछे तेजी से दौड़ने लगा और अचानक इसमें बड़ी गाय तो अलग दिशा में भाग गई और एक छोटी बछिया झुंड से बिछड़ गई देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में खूंखार बाघ ने बछिया पर हमला कर दिया वो तो गनीमत रही कि गाय ने बड़े हिम्मत के साथ बाघ के जबड़े से बछिया को बचा लिया।(Pauri Garhwal tiger attack)

यह भयानक और दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस वीडियो के दौरान बड़े ही शर्म की बात यह भी है कि लोग वीडियो बनाने के साथ ही जिंदगी और मौत के खेल को देखने का आनंद ले रहे हैं। किसी ने बछिया को बचाने के लिए एक पत्थर भी फेंकने की हिम्मत नहीं की। आपको बता दें कि 1 हफ्ते पूर्व ही रिखणीखाल व धुमाकोट तहसील में बाघ ने 2 लोगों को अपना निवाला बनाया था जिसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम इस इलाके में गश्त पर है लेकिन अभी तक कोई भी बाग उनके पकड़ में नहीं आया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top