Connect with us
Pauri Police Slapped video uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मित्र पुलिस के अधिकारी ने युवक को जड़ा थप्पड़ थाने में युवाओं का हंगामा..

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: मित्र पुलिस के अधिकारी ने युवक को जड़ा थप्पड़ थाने में युवाओं का हंगामा..

1 min read

Pauri Police Slapped video: वर्दी की आड़ में चल रही गुंडागर्दी, मित्र पुलिस के अधिकारी ने युवक को जड़ा थप्पड़…..

Pauri Police Slapped video: मित्र पुलिस का दर्जा रखने वाली उत्तराखंड पुलिस की वर्दी कुछ अधिकारियों द्वारा दागदार हो रही है। एक ओर जहां मित्र पुलिस को उनके अच्छे कार्य करने के दौरान उनकी सहराना की जाती है। वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिस अधिकारियों के दुर्व्यवहार के चलते अब मित्र पुलिस पर सवाल भी उठने लगे हैं। मित्र पुलिस जनता की सेवा के लिए व सुरक्षा के लिए बनाई गई है लेकिन मित्र पुलिस ही जनता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अब हाथ उठाते हुए भी नजर आ रही है। जी हाँ…..ऐसा ही ताजा मामला है बीते मंगलवार का जहाँ पौड़ी जिले के कन्डोलिया क्षेत्र में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारी द्वारा एक छात्र को थप्पड़ जड़ा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र हिमांशु स्कूटी पर कंडोलिया के पास गया था। हिमांशु का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी खड़ी करके उस से बात कर रहा था तभी इस दौरान वहां पर एक पुलिस अधिकारी आता है और उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है कि तुम्हारा हेलमेट कहां है। बता दें तभी छात्र हिमांशु का कहना था की उसने पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि आपने मुझे गाली कैसे दी इस बात से पुलिस अफसर और गुस्सा हो गया और उसने हिमांशु को तीन – चार थप्पड़ मार दिए। पुलिस अधिकारी की इस बदतमीजी को वहां खड़े हिमांशु के मित्रों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस वीडियो के सामने आने के पश्चात ही एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पुलिस थाने मे हंगामा किया और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके पश्चात एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने उक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सीओ सदर अनुज सिंह द्वारा बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में जांच बैठा दी गई है और एसएसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top