Connect with us
Srinagar Garhwal E bus
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी: श्रीनगर गढ़वाल के लोगों को मिली ई बस सेवा की बड़ी सौगात

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

खुशखबरी: श्रीनगर गढ़वाल के लोगों को मिली ई बस सेवा की बड़ी सौगात

1 min read

Srinagar Garhwal E bus: अब पहाड़ में भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, श्रीनगर से होगी शुरुआत….

Srinagar Garhwal E bus उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के श्रीनगर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब श्रीनगर जिले के लोगो को जल्द ही ई बस की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि नगर निगम श्रीनगर द्वारा इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। ई बसो के शुरू होने से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों को कम पैसों में सफर करने को मिलेगा। श्रीनगर नगर निगम द्वारा फर्स्ट फेज में मलेथा से लेकर धारी देवी तक ई बस संचालित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में निगम द्वारा दो इलेक्ट्रोनिक बसे खरीदी जाएगी‌।
यह भी पढ़ें- Good news: पंतनगर एयरपोर्ट बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित की जाएगी एयरो सिटी….

Srinagar Garhwal News Today बता दें कुछ साल पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा श्रीनगर में बसों का संचालन किया जाता था लेकिन बसों की स्थिति कंडम होने के कारण पिछले लंबे वर्ष से नगर निगम की ये बस सेवाएं ठप हो गई। इसी बीच नगर निगम क्षेत्र में कई नए इलाके भी जुड़े हैं जहां किसी भी प्रकार की बस सेवाओं का संचालन नहीं हो रहा है। ई बस सेवा के संचालन से पर्यवारण को बचाने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। वही ई बसो के संचालन के बाद बसों का किराया आरटीओ के मानकों के अनुरूप तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Good news: उत्तराखण्ड में अब रेलवे स्टेशनों पर बैटरी संचालित वाहन से प्लेटफार्म तक पहुंचेंगे यात्री

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top