Connect with us
Uttarakhand news: Pithoragarh Helicopter Service Dharchula Helipad

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ दुर्गम इलाकों में अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे सफर जानिए किराया

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ दुर्गम इलाकों में अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे सफर जानिए किराया

1 min read

Pithoragarh Helicopter Service: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए खुशखबरी अब हेली सेवा से जा सकेंगे अपने घर

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए वे अपने अपने गांव तक आसानी से जा सकते हैं। बता देगी प्रशासन द्वारा अब आम जनता को भी हेलीकॉप्टर में सफर करने की अनुमति दे दी गई है। बताते चलें कि पिथौरागढ़ के कुछ ऐसे दुर्गम क्षेत्र भी हैं जहां अभी तक सड़क नहीं पहुंच चुकी है ऐसे क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी सेवा प्रदान की गई है। जिससे इमरजेंसी के वक्त दुर्गम क्षेत्र के लोगों को समय पर सहायता प्रदान की जा सके।(Pithoragarh Helicopter Service)
यह भी पढ़िए:Good News: अब काठगोदाम से देहरादून के बीच प्रतिदिन चलेगी ट्रेन ,देखिए शेड्यूल

इसके साथ ही बरसात के समय व्यास, मिलम, चौदास एंव जौहार घाटी की सड़कें बंद हो जाने से कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने गांव तक नहीं पहुंच पाते ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए 3100 रुपये किराया देकर वे अपने गांव आसानी से पहुंच सकते हैं।जिले के अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान के अनुसार विशेष परिस्थितियों में ही स्थानीय लोग इस सेवा का लाभ उठा सकते है।धारचूला को हेलीकॉप्टर का बेस बनाया गया है। जहां से हेलीकॉप्टर मुनस्यारी के लिए भी उड़ान भर रहा है। हेलीकॉप्टर से अपने गांव जाने या वहां से वापस आने के लिए एसडीएम कार्यालय धारचूला में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top