Connect with us
Pithoragarh Naini Saini Airport

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से 42 सीटर विमान के संचालन को मिली मंजूरी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से 42 सीटर विमान के संचालन को मिली मंजूरी

1 min read

Pithoragarh Naini Saini Airport: पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी 42 सीटर विमान के संचालन को मिली मंजूरी 

Pithoragarh Naini Saini Airport: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार अब पर्वतीय जिलों में भी तेजी से हो रहा है जिसके चलते सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि इससे पर्यटकों को बेहद सहूलियत होगी क्योंकि छोटे विमान की वजह से काफी कम लोग यात्रा कर पाते थे। बताते चलें कि देहरादून और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: दून-वाराणसी वाया पंतनगर फ्लाइट संचालित होगी मार्च माह से….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी साझा की है “सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia जी का हार्दिक आभार! ” केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। निश्चित रूप से इस विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top