Connect with us
Uttarakhand news: Pithoragarh PANTNAGAR dehradun HELICOPTER service stopped again

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की हेली सेवा फिर हुई बंद यात्रियों की फजीहत टैक्सी से करना पड़ रहा है सफर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की हेली सेवा फिर हुई बंद यात्रियों की फजीहत टैक्सी से करना पड़ रहा है सफर

1 min read

Pithoragarh Helicopter Service: जंगलो में आग लगने की वजह से बंद हुई देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ हेली सेवा

देहरादून से पंतनगर पिथौरागढ़ हवाई सेवा संचालित की गई थी लेकिन पिथौरागढ़ के जंगलों में लग रही भयानक आग से हर तरफ धुआं होने से हवाई सेवा को पिथौरागढ़ के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि आग के कारण धुंध होने से विजिबिलिटी जीरो हो गई है जिस कारण से पहाड़ भी नजर नहीं आ रहे हैं । बताते चलें कि देहरादून से पंतनगर पिथौरागढ़ के लिए संचालित हवाई सेवा का हेलीकॉप्टर देहरादून से पंतनगर तो लगातार आ रहा है लेकिन पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान नहीं भर पा रहा है बल्कि पंतनगर से ही देहरादून के लिए वापस उड़ान भर रहा है। पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा रद्द होने पर बुकिंग होने के बावजूद लोगों को बस तथा टैक्सी के सहारे पिथौरागढ़ हल्द्वानी पहुंचना पड़ रहा है।(Pithoragarh Helicopter Service)

विमान सेवा का संचालन कर रही कंपनी ‘पवन हंस’ के अनुसार प्रतिदिन हल्द्वानी, पंतनगर, देहरादून तथा पिथौरागढ़ आने-जाने के लिए हवाई सेवा की बुकिंग फुल हो रही है । लेकिन जंगलों की आग से उठी धुंध के चलते हेलीकॉप्टर पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान नहीं भर रहा है। हवाई सेवा का संचालन न होने से बुकिंग को कैंसिल करना पड़ रहा है। जिसका नुकसान यात्रियों के साथ साथ कंपनी को भी उठाना पड़ रहा है। हवाई सेवा की बुकिंग रद्द होने से पवन हंस को भारी नुकसान सामना करना पड रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top