Connect with us
PITHORAGARH Pantnagar Flight Schedule

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ से पंतनगर के बीच शुरू हुई हवाई सेवा सफर होगा मात्र 50 मिनट में, जानें किराया…….

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ से पंतनगर के बीच शुरू हुई हवाई सेवा सफर होगा मात्र 50 मिनट में, जानें किराया…….

1 min read

Pithoragarh Pantnagar Flight Schedule: पिथौरागढ़ और पंतनगर की दूरियां सिमटकर होंगी कम हवाई सेवा हुई शुरू 

Pithoragarh Pantnagar Flight Schedule: उत्तराखंड में हेली सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जहां देहरादून पिथोरागढ़ के बीच हवाई सेवा के बाद अब पंतनगर पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू की गई है। जी हां फ्लाई बिग कंपनी ने पंतनगर पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा हवाई सेवा बीते सोमवार से शुरू कर दी है। बता दें कि पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच की दूरी घंटों के बजाय अब मात्र 50 मिनट में सिमटकर रह जाएगी। बताते चलें कि पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए इस विमान सेवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: यात्री ध्यान दें, काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नहीं होगा इन 6 जोड़ी ट्रेनों का संचालन

गौरतलब है कि यह विमान सेवा पहले ही शुरू कर दी जाती लेकिन खराब मौसम के चलते अभी तक यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। पतनगर से पिथौरागढ़ का टिकट लगभग 1048 तय किया गया है। विमान का समय पिथौरागढ़ से 12 बजकर 15 मिनट पर पंतनगर के लिए रवाना होगा तथा 1 बजकर पांच मिनट में पहुंचेगा। इसके बाद पंतनगर से 2 बजकर 5 मिनट पर पिथौरागढ़ के लिये रवाना होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top