उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
Pithoragarh School Bus Accident: पिथौरागढ़ में स्कूल बस गिर गई गहरी खाई में
1 min read
Pithoragarh school bus accident: बेरीनाग में स्कूल बस गिरी गहरी खाई में दो बच्चे घायल
Pithoragarh School Bus Accident: पिथौरागढ़ जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां बेरीनाग तहसील के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो बच्चे घायल हो गए जिनका CHC में उपचार चल रहा है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पहाड़ में खाई में गिरी बरात से लौट रही बोलेरो, दो सगे भाइयों समेत 4 बरातियों की मौत
देखते-ही-देखते सभी बच्चों में मौके पर चीख पुकार मच गई। वो तो गनीमत रही की बस पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकरा गई नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।बताया जा रहा है कि इस दौरान बस के पीछे चलने पर बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए थे लेकिन बस में दो बच्चे रह गए।आपको बता दें कि इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। वही बस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
