Connect with us
पिथौरागढ: कार गिरी गहरी खाई में महिला की गई जिंदगी, नए साल की खुशियों पर लगा ग्रहण
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ: कार गिरी गहरी खाई में महिला की गई जिंदगी, नए साल की खुशियों पर लगा ग्रहण

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ: कार गिरी गहरी खाई में महिला की गई जिंदगी, नए साल की खुशियों पर लगा ग्रहण

1 min read

Pithoragarh Tourist Car Accident: उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमने आए पर्यटकों की कार गिरी गहरी खाई में महिला पर्यटक की गई जिंदगी

Pithoragarh Tourist Car Accident: पिथौरागढ़ जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां नए साल पर उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमने आए एक महिला पर्यटक की जिंदगी चली गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी 28 वर्षीय प्रतिमा कुबासा पांच अन्य लोगों के साथ पिथौरागढ़ के मुनस्यारी घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कर मदकोट के पास पहुंची तो अचानक से अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 28 वर्षीय प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य पांच पर्यटक घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ जा रही महिला की रास्ते में ग‌ई जिंदगी, मचा हड़कंप

हादसे का कारण अभी तक तिर्व मोड पर गाड़ी का नियंत्रण खो जाना बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मुनस्यारी पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। ‌ पुलिस ने बमुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने हाथ से की सूचना मृतका के परिजनों को भी दे दी, नए साल के पहले दिन ही 28 वर्षीय प्रतिमा के निधन की खबर से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और नए साल की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मुनस्यारी थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल अभी तक मृतका के परिजन नहीं पहुंच पाए हैं उनके पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top