Connect with us
Pooja Bhatt bodybuilding police haridwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

1 min read

Pooja Bhatt bodybuilding police: उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल किया अपने नाम

Pooja Bhatt bodybuilding police: उत्तराखंड की बेटियां आज संगीत , सरकारी गैर सरकारी क्षेत्र के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भी देश-विदेश में प्रदेश का मन बढ़ा रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार की महिला आरक्षी पूजा भट्ट का नाम भी शामिल हो जाता है जिन्होंने गोवा में आयोजित इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस के साथ ही प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।
यह भी पढ़िए: पिथौरागढ़ की मुस्कान बनी एयर इंडिया की फर्स्ट पायलट ऑफिसर अब आसमान में भरेंगी उड़ान

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर थाने में तैनात 22 वर्षीय कांस्टेबल पूजा भट्ट ने गोवा के वास्को में हुई 13वीं ऑल इंडिया वूमेन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। आपको बता दें कि पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने पूजा भट्ट को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया साथ ही उपहार के रूप में उनकी हवाई सेवा मुक्त करने का ऐलान किया। बताते चलें कि मूल रूप से पौड़ी जिले की निवासी महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट इससे पूर्व में भी बॉडी बिल्डिंग में मिस ऋषिकेश रह चुकी हैं और हल्द्वानी में आयोजित चैंपियनशिप की विजेता भी रह चुकी हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top