Connect with us
Chamoli Pooja panwar UGC NET

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: मोल्टा गांव की पूजा ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा, पहले ही प्रयास में पाया मुकाम

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: मोल्टा गांव की पूजा ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा, पहले ही प्रयास में पाया मुकाम

1 min read

Pooja panwar UGC NET: वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ से एम‌ए कर रही है पूजा, उपलब्धि से परिवार में हर्षोल्लास का माहौल…

राज्य की होनहार बेटियां आज अपनी काबिलियत के बलबूते चहुंओर छाई हुई है। आए दिन हमारे सामने राज्य की होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरें आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां जोशीमठ क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं चमोली के दूरस्थ मोल्टा गांव निवासी पूजा पंवार की, जिन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है। पूजा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Pooja panwar UGC NET)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के राजेंद्र महर ने CDS परीक्षा में हासिल की प्रथम रैंक टॉपर बन बढ़ाया प्रदेश का मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के दूरस्थतम मोल्टा गांव निवासी पूजा पंवार ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से प्राप्त करने वाली पूजा ने पैनखंडा इंटरमीडिएट कॉलेज सलूड डूंगरा से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। तत्पश्चात पीजी कालेज जोशीमठ से बीए करने के उपरांत पूजा वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की एमए राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। पूजा की इस उपलब्धि पर मंगलवार को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
(Pooja panwar UGC NET)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेरीनाग की कल्पना सेंटर ऑफ़ बायोमेडिकल रिसर्च में चयनित बढ़ा प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top