Connect with us
: Principal of Almora Medical College, Dr. CP Bhaisora received Doctor of the Year Award.

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी भैसोड़ा को मिला डॉक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी भैसोड़ा को मिला डॉक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड

1 min read

Dr.  CP Bhaisora Almora: स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा को मिला डॉक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड….

Dr. CP Bhaisora Almora : उत्तराखंड मे विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यरत अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने लिए अलग-अलग सम्मानों से नवाजा जाता है। जो उन्हें एक प्रोत्साहन के तौर पर दिया जाता है। ठीक ऐसे ही विभिन्न स्वास्थ्य संगठन मेडिकल सोसाइटियों और अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार सेवा और समर्पण के लिए डॉक्टरों को डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड केवल उन डॉक्टरों को मिलता है जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इसी बीच अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी भैसोड़ा को डॉक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है जो उनको उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़िए:गौरवान्वित पल: अल्मोड़ा के अनिल हर्बोला बने भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक

Doctor of the year Award: बता दें अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान संस्थान और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा है जो पूरे जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किया इसके साथ ही उनकी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही इतना ही नहीं बल्कि वे मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं सुनिश्चित करने में प्रयासरत है। उनके प्रयासों का लाभ पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है जो समाज के प्रति एक विशेष योगदान है। इसके लिए दिव्या हिमगिरी संस्था ने उन्हें डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top